फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Work on the Modinal-Edshi road will be completed soon, bringing relief to the people.

Kullu News: मोड़ीनाल से एडशी सड़क का जल्द काम होगा पूरा, लोगों को मिलेगी राहत

Sun, 25 Oct 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Work on the Modinal-Edshi road will be completed soon, bringing relief to the people.
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर पंचायत में मोड़ीनाल से एडशी तक सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कुल 4.380 किलोमीटर लंबी इस सड़क का करीब दो किलोमीटर कार्य पूरा हो चुका है। रविवार को पंचायत नित्थर और देहरा के पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन

नित्थर पंचायत के प्रधान प्रवीण कुमार और उपप्रधान कुकू ठाकुर ने कहा कि सड़क को निर्माण कार्य संतोषजनक ढंग से चल रहा है। सड़क की चौड़ाई और मोड़ों को भी खुला रखा जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क का शेष कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र के सेब बागवानों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। अभी सड़क सुविधा न होने के कारण बागवानों को सेब ढुलाई के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। कई बार परिवहन की उचित व्यवस्था न होने के कारण सेब को पूरी तरह पकने से पहले ही तोड़ना पड़ता है, जिससे बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

सड़क सुविधा उपलब्ध होने से सेब की ढुलाई आसान होगी और बागवानों को अनावश्यक खर्च से राहत मिलेगी। इसके अलावा एडशी क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी काफी संभावनाएं रखता है। सड़क बनने से इस क्षेत्र तक पहुंचना आसान होगा और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं। इस मौके पर ग्राम पंचायत नित्थर के प्रधान प्रवीण कुमार, जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य जितेंद्र पॉल ठाकुर, पंचायत उपप्रधान कुकू ठाकुर, ग्राम पंचायत देहरा के उपप्रधान ओम प्रकाश सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed