फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ... Women running food stalls clashed over customers

Kullu News: ... ग्राहक को लेकर भिड़ गईं फूड स्टॉल चला रहीं महिलाएं

Mon, 24 Mar 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 24 Mar 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
... Women running food stalls clashed over customers
जिला मुख्यालय में काफी देर तक चला हंगामा, मौके पर जुटी लोगों की भीड़
विज्ञापन

बात बढ़ने पर गुत्थमगुत्था हो गईं दोनों, फेंका सामान, खाने का टेबल भी गिराया

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित फूड कोर्ट में सोमवार को दुकान में आए एक ग्राहक को लेकर दो महिला दुकानदार आपस में भिड़ गईं। दोनों महिलाएं फूड कोर्ट में स्टॉल चलाती हैं।
दोनों की दुकानें साथ-साथ हैं। एक ग्राहक को लेकर दोनों में किसी बात पर बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई तो आपस में गुत्थमगुत्था हो गईं। आसपास के दुकानदारों ने दोनों को अलग किया। इसके बाद भी विवाद नहीं थमा और खूब हंगामा हुआ। एक महिला ने थालियां, आदि सामान हवा में फेंके और खाने के टेबल को गिरा दिया। हंगामा होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग काफी देर तक इस हंगामे को देखते रहे। हालांकि, फूड कोर्ट में खाना खाने आए लोगों को हंगामे के चलते परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिस समय महिला दुकानदारों ने हंगामा किया, उस समय आसपास की कुर्सियों पर बैठकर लोग खाना भी खा रहे थे। हंगामे के चलते लोगों को उठना पड़ा। हंगामा दोपहर करीब 2:30 बजे के बाद हुआ। दोपहर के भोजन के लिए लोग यहां पहुंचे थे। जिला प्रशासन की ओर से फूड कोर्ट में दुकानदारों को फूड स्टॉल दिए गए हैं। हर स्टाॅल के आगे कुर्सियां भी लगी हैं। जिस तरह हंगामा फूड कोर्ट में हुआ है, उसके बाद कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed