{"_id":"42021a650dbf24ad13e79abdd14d5863","slug":"women-participated-in-rassakassi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्साकशी में महिलाओं ने दिखाया दमखम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्साकशी में महिलाओं ने दिखाया दमखम
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंटर कार्निवाल के तीसरे दिन सुबह मनाली के रामबाग में महिलाओं ने रस्साकशी प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। पहले राउंड में आठ महिला मंडलों ने भाग लिया, जिसमें चार महिला मंडलों ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह मनाली के रामबाग में करीब दस बजे रस्साकशी प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन पहला मुकाबला मथियाना वशिष्ठ और भाड़का महिला मंडल के बीच हुआ। इसमें मथियाना महिला मंडल की महिलाओं ने बाजी मारी। इसके बाद हलाण एक के बलथाह गांव की महिलाओं ने जाड़ग की महिलाओं को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। तीसरा मुकाबला सियाल और प्रीणी गांव की महिला मंडलों के बीच हुआ। इसमें सियाल महिला मंडल की टीम ने बाजी मारी। अंतिम मुकाबला चकलाड़ी महिला मंडल और जगतसुख महिला मंडल के बीच हुआ।
विज्ञापन
इसमें चकलाड़ी महिला मंडल की महिलाओं ने बाजी मार कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मंगलवार को अन्य महिला मंडलों के मुकाबले होंगेे। मनाली की एसडीएम ज्योति राणा ने बताया कि आठ महिला मंडलों के रस्साकशी के मुकाबलों में आठ महिला मंडलों ने भाग लिया। इसमें चार महिला मंडलों ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कहा कि छह दिसंबर को रस्साकशी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन