{"_id":"664610f727f779d32908ca11","slug":"womans-body-found-hanging-from-a-tree-in-the-forest-kullu-news-c-89-1-ssml1012-122844-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
ननद के घर से लौटी थी महिला, लेकिन अपने घर नहीं पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की सैंज घाटी में एक विवाहिता का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार देर शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बड़ीधार के जंगल में एक विवाहित पेड़ से लटकी है। इसकी सूचना भेड़पालकों ने पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार महिला 9 मई को ननद के घर रौउनाला गई थी और 13 मई को वह घर के लिए निकली, मगर वह घर नहीं पहुंची।
इस दौरान यहां भेड़पालकों ने 15 मई की शाम को उसे एक पेड़ से लटका हुआ देखा। महिला की पहचान धनवंती देवी (35) गांव बड़ीधार, डाकघर सैंज जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। संवाद