{"_id":"5305b5987c92d1f0c6ed1ffe7324d64b","slug":"without-regular-teacher-retired-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नियमित सेवानिवृत्त हो रहे पैट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना नियमित सेवानिवृत्त हो रहे पैट
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षक खंड कुल्लू-1 सरकार के खिलाफ भड़क गया है। संघ का कहना है कि बिना नियमित हुए ही पैट शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। संघ ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रधान हरमेश लाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ ने इस दौरान सरकारी के प्रति नाराजगी जाहिर की। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि बिना रेगुलर हुए ही पैट शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जो पैट अध्यापकों के साथ अन्याय किया रहा है।
विज्ञापन
संघ ने सरकार से सभी पैट, जीवीयू और अनुबंध पर लगे अध्यापकों को इस वर्ष रेगुलर करने की मांग की है। वहीं, बीएड पैट की ट्रेनिंग अविलंब शुरू करने का भी बीड़ा उठाया है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार से कहा है कि जब तक नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक सभी पैट अध्यापकों को कम से कम 14500 रुपये मासिक वेतन दिया जाए। गौरतलब कि यह पैट शिक्षक 13 वर्षों से अति दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद इन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। कम वेतन मिलने पर इन्हें परिवार का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। संघ ने उम्मीद जताई है कि सरकार अपना कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए मांगों को जल्द पूरा करेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव नरेश कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान जीवन लता, संयुक्त सचिव केहर सिंह, सरोज कुमार, यमुना, उपप्रधान हरजिंद्र, महामंत्री दीपिका, मुख्य सलाहकार कुशाल नेगी, सलाहकार सुनीता शर्मा, निशा, प्रवक्ता दलजीत, मीनाक्षी, गोस्वामी, प्रेस सचिव सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन