{"_id":"6991ea14a8dcecac810f2b21","slug":"with-the-help-of-social-media-the-lost-child-was-reunited-with-his-family-kullu-news-c-89-1-klu1002-169143-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सोशल मीडिया की मदद से बिछड़ा मासूम परिजनों से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सोशल मीडिया की मदद से बिछड़ा मासूम परिजनों से मिला
Sun, 15 Feb 2026 09:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 15 Feb 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। क्षेत्र में एक मासूम बच्चा भीड़ में परिजनों से खो गया जिसे खोजने में सोशल मीडिया और युवकों ने अहम भूमिका निभाई है। जानकारी के अनुसार परिवार कुल्लू क्षेत्र में घूमने गया था।
इसी दौरान बच्चा अचानक परिजनों से अलग हो गया। घबराए हुए बच्चे को कुल्लू के कुछ स्थानीय लोगों ने संभाला और उससे नाम व निवास स्थान पूछा। बच्चे ने अपना नाम बताया और कहा कि वह पतलीकूहल का रहने वाला है। युवक अभि और उसके साथी ने पतलकूहल में अपने दोस्तों पतलीकूहल व्यापार मंडल सहित कई लोगों को बच्चे की फोटो भेजी और परिजनों का पता लगाया। कुछ ही देर में कुसुम लता नामक महिला ने बच्चे को पहचान लिया और उसके परिजनों का संपर्क नंबर अभि को उपलब्ध कराया।
इस पूरे घटनाक्रम में पतलीकूहल निवासी अभि और बॉबी ने सतर्कता दिखाते हुए मासूम को परिजनों तक पहुंचाया। बच्चे के मां से मिलते ही परिवार की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। बच्चे की मां ने अभि, बॉबी तथा सहयोग करने वाले अन्य सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।