फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   With courage higher than the mountain, we will win the battle against the wall of rocks

Kullu News: पहाड़ से ऊंचे हौसले से जीतेंगे चट्टानों की दीवार से जंग

Sun, 14 Sep 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 14 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
With courage higher than the mountain, we will win the battle against the wall of rocks
क्लाथ और बिंदु ढांक में मिट चुकी जमीन से रास्ता बना रही एनएचएआई की मशीनरी
विज्ञापन

ब्यास की धारा के साथ बड़ी-बड़ी चट्टानें बन रही हैं सड़क बहाली के काम में बाधा

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। यह सिर्फ सड़क नहीं, हौसले और मशीनों की परीक्षा है। एक ओर ब्यास का उफनता पानी, दूसरी ओर खड़ी हैं पहाड़ जैसी अडिग चट्टानें। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे को फिर से जोड़ने की जंग आसान नहीं।
बिंदु ढांक और क्लाथ जैसे स्पॉट पर सड़क का नामोनिशान मिट चुका है। कहीं चट्टानें टूट रही हैं तो कहीं नदी को मोड़ना पड़ रहा है। एनएचएआई की टीम दिन-रात मैदान में है लेकिन ब्यास का रौद्र रूप हर कदम पर चुनौती बनकर खड़ा है। दोबारा रास्ता बनाने के लिए मशीनें गरज रही हैं।
विज्ञापन

क्लाथ में लगभग 400 मीटर और बिंदु ढांक में 360 मीटर सड़क का हिस्सा ब्यास में बह गया है। सड़क की जगह बड़ी-बड़ी चट्टानें हैं। ऐसे में कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे को बहाल करना एनएचएआई के लिए चुनौती बन गया है। बड़ी-बड़ी चट्टानें रास्ते में आने से मलबा ज्यादा भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई की मशीनरी मनाली की ओर से क्लाथ और कुल्लू की ओर से बिंदु ढांक तक पहुंच गई है लेकिन इन दो स्थानों पर ब्यास ने सबसे अधिक तबाही मचाई है। क्लाथ से आगे पुराने पुल तक के दायरे में सड़क का नामोनिशान नहीं है। चट्टानें सड़क बहाली में रोड़ा बन गई हैं। इन्हें तोड़ा तो नदी का रुख सड़क की ओर मुड़ जाएगा। उन्हें यूं ही रखने पर यहां दस से 15 फीट मलबा भरना पड़ रहा है। बिंदु ढांक में पहाड़ी से नीचे सड़क गायब है। पहाड़ का मलबा आने से सड़क धंस गई है। एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने बताया कि सड़क बहाली का कार्य जारी है। सोमवार शाम तक मार्ग को आपात सेवाओं के लिए खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुल्लू-मनाली को अस्थायी तौर पर जोड़ना प्राथमिकता है। इन दो स्पॉट को छोड़कर अन्य सभी जगह छोटी गाड़ियां चल रही हैं। रात को सेब से लदे वाहन भी निकाले जा रहे हैं।



--सड़क बनाने वालों को खाना खिला रहे बुद्धि प्रकाश

मनाली-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल करने के लिए एनएचएआई के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात जुटे हैं। स्थानीय लोगों का योगदान भी कम नहीं है। सड़क बहाली में जन सहयोग तो स्थानीय लोग कर ही रहे हैं। कुछ लोग जेसीबी चालकों और मजदूरों के लिए खाने-पीने का बंदोबस्त भी कर रहे हैं। स्थानीय निवासी बुद्धि प्रकाश कई दिनों से साथियों के साथ क्लाथ और आलू ग्राउंड में काम कर रहे चालकों और मजदूरों को दिन का खाना, पानी और जूस अपने जेब से खर्च कर मुहैया करा रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed