{"_id":"60956b4b8ebc3e1d477c6000","slug":"will-take-services-of-private-hospitals-when-needed-deputy-commissioner-kullu-news-sml369637160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत पड़ने पर लेंगे निजी अस्पतालों की सेवाएं : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत पड़ने पर लेंगे निजी अस्पतालों की सेवाएं : उपायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली/कुल्लू। मनाली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने शुक्रवार को मनाली में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने क्षेत्र में कोरोना की स्थिति का जायजा लिया।
उपायुक्त ने मनाली के निजी अस्पतालों का भी दौरा किया तथा चिकित्सकों को निर्देश दिए कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं तथा जरूरत पड़ने पर निजी अस्पतालों की सेवाएं भी ली जा सकती हैं। ऐसे में उन्हें तैयार रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे हैं, वहां पर प्राथमिकता के आधार पर कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं, जिससे कोरोना के संक्रमण को अधिक फैलने से रोका जा सके। उन्होंने होम आइसोलेशन तथा कोविड स्वास्थ्य संस्थानों में उपचाराधीन कोविड मरीजों के उपचार के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने पर जोर दिया। कंटेनमेंट जोन में लोगों को आपातकालीन सेवाओं के साथ दूध, फल, सब्जियों तथा अन्य जरूरी चीजों की समय पर आपूर्ति को सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अधिक खतरनाक है। कोरोना के संक्रमण से बचने तथा इसे फैलने से रोकने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना होगा। इस दौरान उन्होंने मनाली बाजार का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों को नो मास्क नो सर्विस के भी निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह बेवजह अपनों घरों से बाहर न निकलें और घरों में सुरक्षित रहें। कहा कि अधिकारी लोगों को शादी समारोहों में कोविड एसओपी को अपनाने के लिए लगातार फोन के माध्यम से दिशा-निर्देश देकर जागरूक कर रहे हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में आयोजित ऐसे समारोहों का औचक निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों को जुर्माना भी किया जा रहा है।