फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Will hand over responsibility to loyal workers: Ravi Thakur

निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सौंपेंगे जिम्मेदारी : रवि ठाकुर

Thu, 04 Jul 2024 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
Will hand over responsibility to loyal workers: Ravi Thakur
मनाली (कुल्लू)। जिले में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाएगा। पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह बात लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने वीरवार को मनाली में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही लाहौल का दौरा किया जाएगा। विस उपचुनाव हारने का मुख्य कारण यह रहा कि जिस कांग्रेस पार्टी की नींव उनके पूर्वजों और उन्होंने रखी थी, उसके कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए। अगर जिले में भाजपा कार्यकर्ता व्यक्ति विशेष को छोड़कर पार्टी के साथ चलते तो दोगुना गति से विकास होता।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार में उनकी ओर से बताए जाने वाले विकास कार्यों को रोका जाता था। अधिकारियों पर उनके कार्यों को समय पर न करने का दबाव था। ऐसे में लाहौल स्पीति का विकास संभव नहीं था। हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए उन्होंने इसलिए भाजपा के पक्ष में मतदान किया था क्योंकि हर्ष महाजन हिमाचल से ही संबंध रखते हैं। कांग्रेस ने एक पैराशूटी नेता को प्रत्याशी बनाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed