फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Will give training to teachers in diet

Kullu News: डाइट में शिक्षकों को देंगे प्रशिक्षण

Sun, 10 Sep 2023 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Will give training to teachers in diet
कुल्लू। जिला कुल्लू में शिक्षा विभाग में नियुक्त नए प्राथमिक अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में इसके लिए इंडक्शन प्रशिक्षण की दो कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। 11 सितंबर से शुरू होने वाली पहली कार्यशाला में 70 अध्यापकों को शिक्षा और शिक्षक वर्ग की बारीकियों से अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन

डाइट में नए अध्यापकों को कैसे विद्यालयों में कार्य करना है और विद्यार्थियों को किस तरह से शिक्षा का विस्तार करना है, इसकी जानकारी दी जाएगी। डाइट में 11 से 16 सितंबर तक पहली कार्यशाला चलेगी। इसमें एक कार्यक्रम समन्वयक और नौ मुख्य वक्ता नए भर्ती 70 अध्यापकों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

पहले दिन कार्यशाला में अध्यापकों का पंजीकरण और परिचय होगा। उसके बाद उन्हें प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्देश्य बताए जाएंगे। दूसरे दिन नई शिक्षा नीति, तीसरे दिन सीखने के परिणाम, नेतृत्व और टीम निर्माण, चौथे दिन प्रौद्योगिकी साक्षरता और अंतिम दिन शिक्षा विभाग और सरकार की विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाइट के प्रेस सचिव जीत राणा ने कहा कि 11 से 16 सितंबर तक इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यशाला चलेगी। इसमें विभाग में भर्ती नए प्राथमिक अध्यापकों को शिक्षा नीति और इसके उद्देश्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

...
इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यक्रम समन्वयक समेत 10 वक्ता नए भर्ती अध्यापकों को शिक्षा के अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षिति करेंगे। कार्यशाला में कार्यक्रम समन्यवय की जिम्मेदारी शमशेर ठाकुर को दी गई है। डाइट के उपप्रधानाचार्य डॉ. अमित मेहता, डॉ. चमन प्रकाश, पुष्पा सानी, जीत राणा, अजीत बौद्ध, कुलदीप शर्मा, श्याम लाल हांडा, कमल कांत शर्मा और आशीष मारवा मुख्य वक्ता रहेंगे।
-सुरेंद्र शर्मा, डाइट प्रधानाचार्य
-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed