फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Will boycott elections if condition of Highway 305 is not improved

Kullu News: हाईवे 305 की हालत नहीं सुधारी तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Sun, 28 Apr 2024 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
Will boycott elections if condition of Highway 305 is not improved
बंजार (कुल्लू)। जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन (सिराज) की रविवार को जिभी में आम सभा हुई। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत कैप्टन किशन चौहान ने की। इस दौरान पर्यटन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और साथ ही आगामी तिमाही के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किए गए।
विज्ञापन

बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि एनएच-305 की दयनीय हालत को सुधारने के लिए संबंधित अथॉरिटी को अल्टीमेटम दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी एनएच 305 की दशा नहीं सुधारी तो सिराज की तीन पंचायतों के लोग आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। किशन चौहान ने कहा कि अगर वोल्वो बसें बंजार या जिभी तक पहुंचती हैं तो पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं के लिए और अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बैठक में शामिल हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने कारोबारियों से आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed