{"_id":"6831f92da9777a9e6f051072","slug":"who-will-wear-the-crown-decision-today-kullu-news-c-89-1-klu1002-148306-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज
Sat, 24 May 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 24 May 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
आम को मिलेगा आम का साथ या छाता देगा छांव
करीब 2600 किसान-बागवान करेंगे मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला कुल्लू में किसान-बागवानों के सबसे बड़े फलोत्पादक मंडल के चुनाव रविवार को होंगे। इस दिन बागवानों का अधिवेशन भी रखा गया है।
यह चुनाव न केवल नए नेतृत्व को तय करेगा, बल्कि यह भी निर्धारित करेगा कि अगले तीन वर्षों तक बागवानी से जुड़ीं रणनीतियां किस दिशा में आगे बढ़ेंगी। फलोत्पादन से जुड़े मुद्दों, समर्थन मूल्य, विपणन, और सरकारी नीतियों पर मंडल की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस बार मंडल के प्रधान पद के लिए सीधा मुकाबला होगा। आम चुनाव चिह्न के साथ राजीव ठाकुर किसानों-बागबानों की आवाज बनने का दावा कर रहे हैं। दूसरी ओर, छाता चुनाव चिह्न के साथ प्रेम शर्मा बागवानों को राहत दिलाने का वादा कर रहे हैं।
महामंत्री पद के लिए भी दो उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है। रीमन सिंह स्टार चुनाव चिह्न के साथ किस्मत चमकने की उम्मीद से चुनावी समर में उतरे हैं। लालचंद अपने अलमारी चुनाव चिन्ह से किस्मत का पिटारा खुलने की आस लगाए बैठे हैं। अब देखना यह है कि आम की मिठास भारी पड़ती है या छाते की छांव राहत देती है। साथ ही स्टार चमकता है या अलमारी से निकलती है नई उम्मीद।
हालांकि बागवानों के संगठन के चुनाव में दोस्ती, रिश्तेदारी और व्यक्तित्व भी बड़ी भूमिका निभाता है। लेकिन इसमें पिछले कुछ दशकों से राजनीतिक रसूख भी अहम रोल अदा करने लगा है।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवार राजीव ठाकुर और प्रेम शर्मा कांग्रेस से जुड़े हैं, जबकि महामंत्री पद भाजपा के रीमन ठाकुर और कांग्रेस के लालचंद आमने-सामने हैं। महामंत्री पद पर पार्टी लाइन साफ और स्पष्ट है। ऐसे में महामंत्री पद पर दोनों पार्टियों का अपना अपना प्रत्याशी होने से वोटर कन्फ्यूज नहीं होंगे। लेकिन अध्यक्ष पद के लिए दोनों ही प्रत्याशियों के कांग्रेस से जुड़े होने के चलते जो भी उम्मीदवार कांग्रेस के साथ विपक्षी खेमे भाजपा में सेंधमारी कर पाएगा वही बाजी मारने में कामयाब हो सकता है।
--