फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   When the roads stopped, courage continued; the spirit of the doctors crossed the Malana mountain.

Kullu News: रास्ते थमे तो हौसले चले...डॉक्टरों के जज्बे ने लांघा मलाणा का पहाड़

Sat, 27 Sep 2025 06:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 27 Sep 2025 06:46 PM IST
सार

मलाणा गांव, कुल्लू में भारी बारिश से सड़कें और पुल टूटने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैदल पहुंचकर 55 ग्रामीणों का उपचार किया। 12 विद्यार्थियों और पांच गर्भवती महिलाओं को जीवन रक्षक टीके लगाए गए। इससे ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकीं।

विज्ञापन
When the roads stopped, courage continued; the spirit of the doctors crossed the Malana mountain.
कुल्लू जिला के अतिदुर्गम गांव मलाणा के लिए जाती स्वास्थ्य जांच टीम के सदस्य।-संवाद

विस्तार

दुर्गम गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया 55 ग्रामीणों का उपचार
विज्ञापन

दवाइयां दीं, 12 विद्यार्थियों और पांच गर्भवतियों को लगााए जीवन रक्षक टीके
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शिविर लगाकर किया उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भारी बारिश से बर्बाद सड़कों और टूटे पुलों के बीच मलाणा गांव आज भी शेष दुनिया से कटा है। जब राहें बंद हो जाएं, तब सेवा का जज्बा ही रास्ता बनाता है।
इसी बुलंद हौसले के साथ स्वास्थ्य खंड जरी की चिकित्सकीय टीम ने पैदल पहाड़ चढ़कर न केवल 55 ग्रामीणों का उपचार किया, बल्कि 12 स्कूली विद्यार्थियों और पांच गर्भवती महिलाओं को जीवन रक्षक टीके भी लगाए। यह सिर्फ एक शिविर नहीं, बल्कि उन लोगों तक उम्मीद पहुंचाने का मिशन था जिनके पास अब तक सिर्फ इंतजार था।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण सड़क और पुल धंसने से यातायात ठप है। ग्रामीणों के लिए उपचार में परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य खंड जरी की चिकित्सकीय टीम गांव में पहुंची। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे गांव में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शिविर लगाया गया। करीब 11:00 बजे तक ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बारी-बारी ग्रामीणों ने चिकित्सकों से उपचार करवाया। बीमारियों के लक्षण दिखने पर दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 2:00 बजे राजकीय प्राथमिक और उच्च विद्यालय मलाणा में विद्यार्थियों का आवश्यक टीकाकरण किया गया। प्राथमिक विद्यालय में पहली से पांचवीं और उच्च विद्यालय में दसवीं के विद्यार्थियों को टीके लगाए गए।
छोटी कक्षाओं के दो विद्यार्थियों को डीपीटी और दसवीं के दस विद्यार्थियों को टीडी का टीका लगाया। स्वास्थ्य शिक्षक राजकुमार ने कहा कि मलाणा गांव में लोगों का स्वास्थ्य न बिगड़े, इसके लिए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में 55 ग्रामीणों का उपचार किया। 12 विद्यार्थियों और पांच गर्भवती महिलाओं को आवश्यक रोग प्रतिरोधक टीके लगाए गए। ग्रामीणों की काउंसलिंग कर बीमारियों के लक्षणों को पहचानने और उनके उपचार की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के उपचार पर विशेष फोकस रहा। इस दौरान एएमओ डॉ. प्रताप, एएमओ डॉ. स्वाति, पर्यवेक्षक सिची अंग्मो, काउंसलर मनीष, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कांता, फार्मासिस्ट भावना, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुमन, आशा कार्यकर्ता निरमा और फूला आदि ने सेवाएं दीं।

--
मलाणा गांव का यातायात संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। ग्रामीणों को मौके पर उपचार सुविधा दी जा रही है। चिकित्सकीय टीम ने 55 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्हें आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं। 12 विद्यार्थियों और पांच गर्भवती महिलाओं को डीपीटी, टीडी और आवश्यक टीके लगाए गए। पहले भी गांव में शिविर लगाकर 185 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा गया है।
- डाॅ. सपना शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी, जरी

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed