{"_id":"6b0b0f180a579bba48050352","slug":"weekend-brings-a-lively-buzz-to-manali-tourist-spots-see-increased-activity-kullu-news-c-89-1-ssml1014-193103-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वीकेंड ने बढ़ाई मनाली की रौनक, पर्यटन स्थलों पर रही चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वीकेंड ने बढ़ाई मनाली की रौनक, पर्यटन स्थलों पर रही चहल-पहल
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-संवाद
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबार में रौनक लौटने लगी है। शुक्रवार और शनिवार को पर्यटक वाहनों की संख्या में करीब दोगुना इजाफा दर्ज किया गया। इन दो दिनों में करीब दो हजार पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से पर्यटन स्थलों, बाजारों और मालरोड पर खूब चहल-पहल रही।
पिछले दिनों पर्यटकों की कम आमद से मायूस कारोबारियों को वीकेंड पर बढ़ी संख्या से राहत मिली है। मनाली पहुंचे पर्यटकों ने आसपास के पर्यटन स्थलों का रुख किया। बड़ी संख्या में पर्यटक सिस्सू और रोहतांग पहुंचे। बर्फ से ढके पहाड़ों, घाटियों और प्राकृतिक नजारों को निहारने के लिए पर्यटकों में खासा उत्साह दिखा। वहीं, सोलंगनाला में भी पर्यटकों की खूब चहल-पहल रही। पर्यटकों ने यहां प्राकृतिक नजारों के बीच समय बिताया और फोटोग्राफी का आनंद लिया।
दिन के समय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही अधिक रही, जबकि शाम होते ही मालरोड पर भीड़ बढ़ने लगी। पर्यटक खरीदारी करने, खानपान और घूमने का आनंद लेते नजर आए। बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों और अन्य पर्यटन कारोबारियों को भी कारोबार में तेजी आने की उम्मीद जगी है। होटल, टैक्सी, रेस्तरां और अन्य पर्यटन गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों को भी वीकेंड पर पर्यटकों की बढ़ी आमद से लाभ मिलने की आस है।
विज्ञापन
पर्यटन कारोबारी सुनील कुमार, जय चंद और अमरनाथ ने बताया कि पिछले दिनों मनाली में पर्यटकों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही थी, लेकिन वीकेंड पर आमद बढ़ी है। शुक्रवार और शनिवार को करीब दो हजार वाहन मनाली पहुंचे, जिससे पर्यटन स्थलों पर रौनक लौटी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। इससे पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी और सीजन बेहतर रहने की उम्मीद है।