फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   weather disturbe winter carniwal function in manali people facing problem

विंटर कार्निवाल में मौसम ने खराब किया लोगों का मजा

Wed, 05 Jan 2022 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
weather disturbe winter carniwal function  in manali people facing problem
विंटर कार्निवाल मनाली में बर्फ के फाहों के बीच सेवाएं देते सहभागिता टीम के सदस्य...संवाद - फोटो : Kullu
मनाली। जिला कुल्लू और लाहौल में दो दिनों से बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भी खराब मौसम ने विंटर कार्निवाल का मजा किरकिरा कर दिया। बारिश और बर्फबारी से सैलानियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पर्यटक सैर सपाटा करने की बजाय होटलों में दुबकने को विवश रहे। माल रोड पर चल रहे विंटर कार्निवाल के कार्यक्रमों पर भी खराब मौसम का असर साफ दिखा। ऐतिहासिक माल रोड पर मंगलवार के बाद बुधवार को भी रौनक गायब रही। कारोबार भी प्रभावित रहा। हालांकि, मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए विंटर कार्निवाल कमेटी ने कुछ कार्यक्रमों के आयोजन स्थल को माल रोड से मनु रंगशाला शिफ्ट किया है। इससे कार्निवाल देखने आए आम लोगों के साथ पर्यटकों में मायूसी है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के बीच राष्ट्रीय स्तरीय कार्निवाल में देशभर से आए कई राज्यों के सांस्कृतिक दल के प्रतिभागी भी मौसम से परेशान है। बेशक कलाकेंद्र में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर जारी है। विंटर कार्निवाल कमेटी मनाली के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि लगातार बर्फबारी व बारिश से उत्सव में खलल पड़ा है। तमाम कार्यक्रमों को आयोजन मनुरंगशाला में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
बर्फ के फाहों में सैलानी कर रहे मस्ती
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में दो दिनों से लगातार रिमझिम बारिश हो रही है। तापमान लगातार गिर रहा है। बारिश के दौरान बीच-बीच में बर्फ के फाहे गिरने से सैलानी अपने होटलों से बाहर आकर मस्ती कर रहे हैं। सैलानी जहां बर्फ के फाहों का पूरा आनंद उठा रहे हैं।

पर्यटक फाहों के साथ सेल्फी लेने और फोटो खींचने के साथ ही वीडियोग्राफी भी कर रहे हैं। बुधवार को दिन भर मनाली में बारिश होती रही। मनाली के आसपास के पर्यटन स्थल बर्फ की सफेद चादर से लकदक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed