फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The magic of the mermaid show endures; queues form at the entrance.

Kullu News: जलपरी शो का जादू बरकरार, प्रवेश द्वार पर लगीं कतारें

Thu, 29 Oct 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The magic of the mermaid show endures; queues form at the entrance.
जलपरी शो देखने के लिए लोगों की लगी लंबी लाइन। संवाद
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन के बाद भी मेले में लोगों की रौनक बरकरार है। बच्चों और युवाओं समेत बड़ी संख्या में लोग झूलों का आनंद लेने और पानी के भीतर जलपरी के करतब देखने पहुंच रहे हैं। मेले में जलपरी शो आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। वीरवार को भी शो देखने के लिए प्रवेश द्वार पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

दशहरा उत्सव के दौरान भी जलपरी शो देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही थी। उत्सव समाप्त होने के बाद भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। खासकर बच्चे पानी के भीतर तैरती जलपरी को देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। परिवारों के साथ मेले में पहुंच रहे लोग झूलों का आनंद लेने के साथ शो देखने के लिए भी समय निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

मेले में अन्य मनोरंजक आकर्षणों के बीच जलपरी शो भी लोगों को खूब लुभा रहा है। शो की टिकट 100 से 200 रुपये के बीच निर्धारित की गई है। टिकट की कीमत के अनुसार लोग शो का आनंद ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed