फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Water supply affected after tank cleaning.

Kullu News: डीएवी मौहल में स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

Fri, 24 Jul 2026 05:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 05:09 AM IST
विज्ञापन
Water supply affected after tank cleaning.
डीएवी स्कूल मौहल में एनएसएस ​शिविर के समापन अवसर में प्रस्तुति देते स्वंयसेवी।-स्कूल प्रबंधन
कुल्लू। डीएवी स्कूल मौहल में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन हो गया। समापन अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग कुल्लू के उपनिदेशक देश राज, निरीक्षण प्रकोष्ठ के प्रधानाचार्य धीरज सागर और जिला एनएसएस प्रभारी कुल्लू बहादुर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

देशराज ने विद्यार्थियों को डीएवी संस्थानों की गौरवशाली परंपरा और मूल्यपरक शिक्षा पर प्रकाश डाला। समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने रेट्रो डांस, गिद्धा और नाटी सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने शिविर के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि शिविर से उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत हुई है।
विज्ञापन

इस मौके पर नृत्य, गायन, कहानी वाचन, रसोई व्यवस्था, स्वच्छता अभियान, अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक, प्रमाण-पत्र और ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य आरएस राणा ने स्ययंसेवकों को निःस्वार्थ सेवा, अनुशासन और करुणा के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed