फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Water recedes, worries rise... villagers rely on rain

Kullu News: पानी घटा, चिंता बढ़ी... बारिश के भरोसे ग्रामीण

Wed, 07 Jan 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 Jan 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Water recedes, worries rise... villagers rely on rain
कड़ाके की ठंड और सूखे जैसे हालात के बीच 15 फीसदी तक घटा स्रोतों का जलस्तर
विज्ञापन

अभी न पहाड़ बर्फ से ढके और न खुलकर बरसे मेघ, किसानों-बागवानों की चिंता बढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कड़ाके की ठंड और सूखे जैसे हालात ने कुल्लू के जलस्रोतों को संकट में डाल दिया है। ब्यास नदी, सरवरी खड्ड, पार्वती और गड़सा खड्ड सूखती नजर आ रही हैं। स्रोतों का जलस्तर 15 फीसदी घट गया है।
स्रोतों का पानी घटने से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। लोग अब बारिश के भरोसे हैं। जिले में पिछले चार महीने से सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। नवंबर-दिसंबर बीतने के बाद जनवरी का महीना भी शुरू हो गया है। अभी तक न पहाड़ बर्फ से ढके हैं और न ही खुलकर बारिश हो पाई है। आने वाले दिनों में भी अगर बादल नहीं बरसे तो स्थिति और भी खराब हो सकती है।
विज्ञापन

पेयजल स्रोतों में जलस्तर कम होने से पेयजल आपूर्ति जल शक्ति विभाग ने सुचारू रखी है। कड़ाके की ठंड में पारा माइनस में जा रहा है। ऐसे में जल शक्ति विभाग के लिए सूखे जैसे हालात के बीच पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखना आसान नहीं होगा। जिले में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पेयजल को लेकर अकसर परेशानी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि कुल्लू, मनाली, बंजार और आनी उपमंडल में विभाग की 700 से योजनाएं हैं। अगस्त में आई आपदा के बाद इनमें करीब 500 योजनाएं प्रभावित हुई थीं। इन्हें विभाग ने रिस्टोर कर लिया था। कुछ सिंचाई योजनाओं में कार्य किया जाना बाकी है। इसके बाद ही ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को इनका लाभ मिलेगा। बारिश और बर्फबारी होने के बाद ही पेयजल स्रोत रिचार्ज हो पाएंगे।
--
सूखे जैसे हालात के बीच पेयजल आपूर्ति पर फिलहाल किसी तरह का असर नहीं है। पेयजल आपूर्ति सुचारू है। आपदा के दौरान बंद सिंचाई योजनाओं को भी दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। - विनोद ठाकुर, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग


--
ब्यास नदी में भी काफी घटा जलस्तर
ब्यास नदी में जलस्तर जनवरी के महीने में काफी कम हो गया है। ब्यास नदी में गर्मियों के मुकाबले पानी आधा से कम रह गया है। गर्मियों के दौरान ब्यास में पानी ज्यादा होने से पत्थर नजर नहीं आते हैं, इन दिनों पत्थरों के ढेर ही दिख रहे हैं। सरवरी खड्ड, पार्वती, गड़सा खड्ड आदि नालों का भी यही हाल है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed