{"_id":"69d3a6af2ff88dbcef0ad63f","slug":"water-power-department-should-tackle-road-works-on-priority-anurag-kullu-news-c-89-1-ssml1015-173199-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर प्राथमिकता से कार्य निपटाएं जलशक्ति विभाग : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर प्राथमिकता से कार्य निपटाएं जलशक्ति विभाग : अनुराग
विज्ञापन
कुल्लू। जलशक्ति विभाग प्रभावित सड़कों पर सभी प्रकार के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र आरंभ करे, ताकि एनएचएआई की ओर से प्रस्तावित टारिंग कार्य समयबद्ध तरीके से शुरू किया जा सके। यह बात उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कही। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा जलशक्ति विभाग कटराईं के साथ सोमवार को उपायुक्त ने बैठक की। इसमें मनाली से क्लाथ के मध्य भूमिगत सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रभावित स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया जाए, जिससे कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर प्रभावी योजना बनाई जा सके।
साथ ही जलशक्ति विभाग को आगामी सप्ताह से मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। कहा कि सड़कें आम जनजीवन की आधारभूत आवश्यकता हैं और उनकी खराब स्थिति से लोगों को अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ता है, विशेषकर पर्यटन क्षेत्र मनाली में जहां यातायात का दबाव अधिक रहता है। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम और बाधारहित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। संवाद