फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Water levels of the Beas and Parvati rivers have risen due to rain.

Kullu News: बारिश से बढ़ गया ब्यास और पार्वती नदी को जलस्तर

Sun, 26 Jul 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Water levels of the Beas and Parvati rivers have risen due to rain.
पतलीकूहल (कुल्लू)। घाटी में लगातार हो रही बारिश के कारण ब्यास, पार्वती नदी, मनालसू नाला और अन्य सहायक नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। बढ़ते जलस्तर ने नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। वर्ष 2023 की विनाशकारी बाढ़ की भयावह यादें अब भी लोगों के जहन में ताजा हैं। ऐसे में कई परिवार बरसात के दौरान पूरी रात जागकर हालात पर नजर रखने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ब्यास नदी के किनारे बसे क्लाथ, बराण, 15 मील, पतलीकूहल, रायसन और आसपास के क्षेत्रों के लोग लगातार नदी के जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश तेज होते ही उनकी चिंता भी बढ़ जाती है। रात के समय नदी का तेज बहाव और गर्जना सुनकर कई परिवार घरों से बाहर निकलकर स्थिति का जायजा लेते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में फिलहाल स्थिति सामान्य है। प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से भी नदी-नालों के किनारे न जाने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed