फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   water bill not pay with in 15 day. connection will cut

15 दिन में जमा न करवाया बिल तो कटेगा कनेक्शन

Fri, 14 Aug 2015 10:45 PM IST
खराहल (कुल्लू)
खराहल (कुल्लू) Updated Fri, 14 Aug 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
water bill not pay with in 15 day. connection will cut
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने पानी बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के
विज्ञापन
खिलाफ सख्ती बरतने का फैसला लिया है। विभाग ने जिले में 400 उपभोक्ताओं को नोटिस भेज दिए हैं।

बिल जमा करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर बिल जमा नहीं करवाया तो फिर विभाग कनेक्शन काटना शुरू कर देगा। उपभोक्ताओं के पास विभाग की करीब 12 लाख की राशि फंसी हुई है।

जानकारी के अनुसार विभाग ने पानी के बिलों के भुगतान के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस जारी होने के बाद कई उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने आरंभ कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि विभाग की सरकारी कार्यालयों में लाखों की राशि फंसी हुई है। विभाग ने सरकारी विभागों को भी नोटिस भेजे हैं। आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता बीएल गुप्ता ने कहा कि कुल्लू जिले में उपभोक्ताओं के पास लगभग बारह लाख रुपये की राशि फंसी हुई है। विभाग ने 400 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed