फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Wall of house collapsed due to flood in drains of Lahaul

Kullu News: लाहौल के नालों में बाढ़ आने से गिरी मकान की दीवार

Sun, 04 Aug 2024 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Wall of house collapsed due to flood in drains of Lahaul
एक सरकारी स्कूल के पुराने भवन को भी पहुंचा नुकसान
विज्ञापन

बाढ़ से सहमे लोग, फसलों को हो रही क्षति
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले के नदी-नालों में भी बाढ़ आने से लोगों को नुकसान हो रहा है। शनिवार रात को जिले के तिंगरेट और करपट के चांगुट और उडगौस में बाढ़ आने के कारण फसलों का नुकसान हुआ है। उडगौस में एक मकान की दीवार गिर गई है। एक सरकारी स्कूल के पुराने भवन को भी नुकसान पहुंचा है।
स्कूल भवन का इस्तेमाल नहीं हो रहा है मगर बारिश न होने के बाद ग्लेशियरों के पिघलने से नालों में बाढ़ आ रही है। इससे उदयपुर की मयाड़ घाटी के लोग सहमे हुए हैं। उनकी फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। बाढ़ से लोगों की जमीन कटाव से बहने लगी है।
विज्ञापन

एसडीएम उदयपुर केशव राम ने कहा कि बाढ़ आने से चांगुट से तिंगरेट सड़क यातायात के लिए बाधित हो गई है। करपट के पास बाढ़ से एक छोटा पुल बह गया है। ये सभी घटनाएं शनिवार रात को सामने आई हैं। एसपी केलांग मयंक चौधरी ने कहा कि लोग प्रभावित इलाकों में आवाजाही करने से बचें। अगर जरूरी काम है तो वैकल्पिक मार्गों से सफर करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed