फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Waiting for the snow, the tourists strolled all day in the mall road

बर्फ के इंतजार में मालरोड में दिन भर टहलते रहे सैलानी

Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Waiting for the snow, the tourists strolled all day in the mall road
मनाली के सोलंगनाला में हुई ताजा बर्फबारी का आनंद लेते सैलानी। संवाद। - फोटो : Kullu
मनाली (कुल्लू)। क्रिसमस पर्व पूरी मनाली सैलानियों से पैक रही। हजारों की संख्या में सैर सपाटे और क्रिसमस मनाने पहुंचे सैलानियों को रविवार को अटल टनल की तरफ नहीं भेजा गया। प्रशासन ने सैलानियों को सोलंगनाला में ही रोक दिया।
विज्ञापन

ऐसे में पर्यटकों ने कोठी, सोलंगनाला, माल रोड मनाली, हिडिंबा मंदिर के दर्शन किए। मालरोड पर पर्यटक दिनभर बर्फ के फाहों का इंतजार करते रहे। लेकिन दोपहर बाद सोलंगनाला पहुंचे पर्यटकों को ताजा बर्फबारी का दीदार हुआ और खूब मस्ती की।
विज्ञापन

सैलानियों की अच्छीखासी आमद को देखते हुए अब मनाली के होटल व अन्य कारोबारियों को नववर्ष तक विंटर सीजन में उछाल रहने की उम्मीद है। उत्साहित पर्यटन कारोबारियों ने नये साल के स्वागत पर विशेष कार्यक्रमों की तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच, रविवार को कुल्लू, मनाली सहित जनजातीय जिले में दिनभर मौसम खराब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची चोटियों पर सुबह से रुक -रुककर बर्फ के फाहे गिरने का दौरा जारी रहा। मौसम खराब रहने के कारण सैलानी न तो अटल टनल का दीदार कर पाए और न ही सिस्सू व नोर्थ पोर्टल का। हालांकि, सोलंग नाला गए पर्यटकों ने राइडिंग, पैरागलाइडिंग, घुडसवारी आदि का आनंद उठाया। वहीं मनाली पहुंचे सैलानियों ने क्रिसमस पर निगम व निजी होटलों में चल रहे लाइव म्यूजिक व डीजे कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया। इस दौरान शाम को मनाली में बारिश से पड़ी ठंड से पर्यटक होटलों में दुबक गए। होटलियर गजेंद्र ठाकुर व गौतम ठाकुर ने कहा कि क्रिसमस के लिए अधिकतर मनाली पूरी तरह से पैक रही है। उन्होंने नववर्ष में भी मनाली के पैक रहने की उम्मीद जताई है। पर्यटन निगम के एजीएम बीएस ओक्टा ने कहा कि निगम के कुंजुम होटल में 30 दिसंबर तक लाइव म्यूजिक सिस्टम रहेगा। उन्होंने कहा कि नववर्ष के लिए भी अच्छी खासी बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed