{"_id":"6621536588f2ec02b90d9205","slug":"vrikmaditya-is-a-strong-candidate-of-congress-azad-kullu-news-c-89-1-ssml1012-120957-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्रिकमादित्य कांग्रेस के सशक्त उम्मीदवार : आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्रिकमादित्य कांग्रेस के सशक्त उम्मीदवार : आजाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि कांग्रेस ने बेहतर सर्वे के आधार पर सशक्त उम्मीदवारों को लोकसभा चुनाव में उतारा है। विक्रमादित्य सिंह एक सशक्त प्रत्याशी है। उन्होंने अपने 14 माह के कार्यकाल में अच्छा कार्य किया है। उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त 2700 किमी सड़कों को ठीक करने का काम किया है।
सेस राम आजाद वीरवार को कुल्लू में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। पूर्व जिला अध्यक्ष बीएस ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, विजय कंवर और परस राम की पार्टी में वापसी हुई है। इससे लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी। कहा कि 19 अप्रैल को राजीव भवन में कांग्रेस की बैठक होंगी जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह चुनाव का मंत्र देंगे।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। लोकसभा में भाजपा 200 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। आजाद ने कहा कि कांग्रेस चारों लोकसभा सीटों के साथ छह उपचुनाव पर जीत हासिल करेगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष टीसी महंत, महासचिव संजय गुप्ता, भगवान बौद्ध, घनश्याम गौतम और मौजूद रहे। संवाद