{"_id":"6a0a0a679ba47d56240de4f8","slug":"voters-gathered-to-cast-their-votes-from-7-am-onwards-kullu-news-c-89-1-klu1002-176577-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सात बजे से ही मतदान के लिए जुट गए मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सात बजे से ही मतदान के लिए जुट गए मतदाता
विज्ञापन
कुल्लू में नगर परिषद मतदान केंद्र के बाहर लगी लंबी लाइन।-संवाद
कुल्लू। नगर निकाय चुनावों के लिए सुबह सात बजे से ही मतदाता लाइनों में लग गए। उसके बाद मतदाता आते गए और मतदान कर लौटते गए। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ।
जिला कुल्लू की दो नगर परिषद और तीन नगर पंचायत के लिए रविवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह सात से नौ बजे तक मतदाताओं में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिला। नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक धीरे-धीरे रफ्तार धीमी होती गई। सुबह नौ बजे तक 16.06 प्रतिशत, 11 बजे तक 31.92 और दोपहर बाद एक बजे तक 51.16 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम तीन बजे तक 68.08 प्रतिशत मतदान अंकित किया गया।
....
कहां सबसे ज्यादा और कम मतदान
नगर निकाय चुनावों में सबसे ज्यादा मतदान नगर पंचायत बंजार में 78.95 प्रतिशत रिकार्ड किया गया है जबकि सबसे कम मतदान नगर परिषद कुल्लू में हुआ है जो 66.29 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
....
जिले में 15336 ने किया मतदान
जिले में नगर निकाय चुनावों के लिए 22,527 मतदाता शामिल थे जिनमें से 15,336 ने मतदान किया। इनमें 11,410 पुरुष में से 7,756 ने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि 11,116 महिलाओं में से 7,580 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
000