{"_id":"697ce4252cf8eba2410f7326","slug":"volvo-buses-reached-manali-after-seven-days-kullu-news-c-89-1-ssml1012-167787-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सात दिन बाद मनाली पहुंचीं वोल्वो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सात दिन बाद मनाली पहुंचीं वोल्वो बसें
Fri, 30 Jan 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
मनाली केसमीप गर्म हवा के गुब्बारे का लुत्फ उठाते पर्यटक।-संवाद
पर्यटन कारोबारियों ने ली राहत की सांस, सरकारी और निजी बस सेवाएं भी शुरू
पटरी पर लौटने लगा जनजीवन, वोल्वो चलने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। भारी बर्फबारी के कारण अस्त-व्यस्त हुआ मनाली का जनजीवन अब पटरी पर लौट आया है। शुक्रवार को सात दिन बाद वोल्वो बसें मनाली पहुंचीं। इससे पर्यटन कारोबारियों ने राहत की सांस ली है।
वोल्वो बसें मनाली तक चलने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा सरकारी और निजी बसों का संचालन भी शुरू हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि 23 जनवरी को भारी बर्फबारी होने के बाद से बसों का संचालन बंद हो गया था। वोल्वो समेत सभी बसें पतलीकूहल तक ही आ रही थीं। एनएचएआई ने बर्फ हटाकर सड़क को बहाल कर दिया है। वोल्वो बस स्टैंड को भी दुरुस्त कर दिया है।
विज्ञापन
सुबह लगभग नौ बजे पहली वोल्वो बस मनाली पहुंची। हालांकि अन्य बसें भी वोल्वो बस स्टैंड तक ही आ रही हैं। एचआरटीसी के बस अड्डा से अभी बर्फ नहीं हटाई गई है। इस वजह से सवारियां वोल्वो बस स्टैंड में ही उतारी गईं। यहां से लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर पर्यटक और लोग मनाली पहुंच रहे हैं। पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर एडवाइजरी जारी की है ताकि किसी प्रकार के जाम की समस्या न हो। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि सभी वोल्वो बसों और दैनिक रूटों पर संचालित बसों को राइट बैंक मार्ग से वोल्वो बस स्टैंड, मनाली तक आने की अनुमति दी गई है। यह व्यवस्था मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगी। भारी बारिश बर्फबारी, फिसलन या दृश्यता कम होने की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन अथवा स्थगित भी किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों एवं यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी बस चालकों-परिचालकों से अनुरोध है कि वे कुल्लू-मनाली हाईवे तीन का ही उपयोग करें और यातायात नियमों एवं पुलिस और प्रशासन के समय-समय पर जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
--