{"_id":"64bc18fda81366beb20ebac4","slug":"volvo-buses-of-kullu-running-from-mandi-kullu-news-c-89-1-ssml1015-3330-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मंडी से चल रहीं कुल्लू की वोल्वो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मंडी से चल रहीं कुल्लू की वोल्वो बसें
Sat, 22 Jul 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू डिपों की मनाली-दिल्ली वोल्वो सेवा अब मंडी से दिल्ली के लिए शुरू कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कुल्लू डिपो की लग्जरी बसों का संचालन मंडी बस अड्डा से किया जा रहा है। निगम की वोल्वो बसों को मंडी से ही निर्धारित समयसारिणी के अनुसार दिल्ली, चंडीगढ़ और हरिद्वार के लिए चलाया जा रहा है। मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर कुल्लू-मंडी के बीच वोल्वो बसों की आवाजाही बंद है।
इस कारण सवारियों की सुविधा के लिए कुल्लू डिपो ने वोल्वो बसों को मंडी से ही लंबे रूटों पर भेजने का निर्णय लिया है। इससे लग्जरी बसों में सफर करने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। निगम ने दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए दो तथा हरिद्वार के लिए एक वोल्वो बस का संचालन शुरू किया है।
नौ और दस जुलाई को भारी बरसात के कारण मनाली-चंडीगढ़ हाईवे-03 से वोल्वो बसों की आवाजाही जिला मंडी से कुल्लू की ओर बंद है। ऐसे में लंबे रूटों पर जाने वाली वोल्वो बसें मंडी जिले में ही फंस गई थीं।
विज्ञापन
अब इन बसों का संचालन मंडी बस अड्डा से ही किया जा रहा है। मंडी से दिल्ली और हरिद्वार के लिए रात्रि और मंडी से चंडीगढ़ के लिए दिन एवं रात्रि वोल्वो सेवाएं जारी हैं। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि जो वोल्वो बसें मंडी जिले में फंस गई थीं, उनका संचालन वहीं से दिल्ली, चंडीगढ़ और हरिद्वार के लिए किया जा रहा है।
...
लंबे रूटों के लिए यह रहेगी समय सारिणी
रूट समयसारिणी
दिल्ली शाम 08:00 और 09:30 बजे
चंडीगढ़ सुबह 11:30 और शाम 10:30 बजे
हरिद्वार शाम 08:00 बजे