{"_id":"694045e53b1d73af110cc3d7","slug":"volunteers-learned-to-climb-buildings-using-ropes-kullu-news-c-89-1-ssml1015-164177-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्वयं सेवियों ने सीखा रस्सी से भवन पर चढ़ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्वयं सेवियों ने सीखा रस्सी से भवन पर चढ़ना
Mon, 15 Dec 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
रिवर राफ्टिंग केंद्र पिरड़ी में रस्सी के सहारे ऊंचे भवन पर चढ़ने का प्रशिक्षण लेते स्वयं सेवी।
पिरड़ी में दिया जा रहा रेस्क्यू का विशेष प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान एवं व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग केंद्र पिरड़ी में देशभर से आए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सोमवार को 150 स्वयं सेवियों को आत्मरक्षा, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और जूमारिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इनमें तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और बिहार के स्वयंसेवी शामिल हैं। उन्हें उपरोक्त प्रशिक्षण के अलावा रस्सी के सहारे किसी तीखी ढलान या ऊंचे भवन पर चढ़ने और उतरने का अभ्यास करवाया।
राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी ने बताया कि 20 राज्यों के स्वयं सेवियों को कुल्लू में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें लाइफ रेस्क्यू तकनीक, प्राथमिक उपचार, क्याकिंग, ट्रैकिंग, राफ्टिंग आदि की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण स्वयं सेवियों को आत्मरक्षा, आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू ऑपरेशन में निपुण बनाएगा जिससे भविष्य में वे देश-प्रदेश में आम जनता को राहत दे पाएंगे। संवाद