{"_id":"693afd4237baa217a902b193","slug":"volunteers-from-five-states-learned-river-crossing-kullu-news-c-89-1-ssml1013-163859-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पांच राज्यों के स्वयंसेवियों ने सीखी रिवर क्राॅसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पांच राज्यों के स्वयंसेवियों ने सीखी रिवर क्राॅसिंग
Thu, 11 Dec 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 11 Dec 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। देश के एक मात्र रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में पांच राज्यों के 50 एनएसएस स्वयंसेवी रिवर क्राॅसिंग सीख रहे हैं। शिविर अटल बिहारी बाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की ओर से करवाया जा रहा है।
10 दिवसीय साहसिक खेल की गतिविधियाें में हरियाणा, आंध्र प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु और बिहार के स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। वीरवार को स्वयंसेवियों ने रिवर राफ्टिंग के साथ रस्सी के सहारे नदी को पार करना सीखा।
रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य युवाओं को साहसिक गतिविधियों के माध्यम से हर क्षेत्र में सक्षम बनाना है। प्रशिक्षक किकर सिंह जंवाल ने स्वयंसेवियों को रस्सी के सहारे नदी को पार करने का प्रशिक्षण दिया। संवाद
विज्ञापन
--