फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   volleyball and badminton trophy named after udaipur

उदयपुर के नाम रही वॉलीबाल और बैडमिंटन ट्रॉफी

Mon, 11 Jul 2022 09:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
volleyball and badminton trophy named after udaipur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर में अंडर-19 छात्रा वर्ग के कबड्डी के रोमांचक मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शकोली ने त्रिलोकनाथ की टीम को पराजित किया।
वॉलीबाल और बैडमिंटन का खिताब मेजबान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उदयपुर ने जीती। वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में उदयपुर स्कूल की छात्राओं ने तिंदी स्कूल की टीम को कड़ी टक्कर देने के बाद जीत हासिल की। बैडमिंटन मुकाबले में भी उदयपुर स्कूल जीता और ट्रॅाफी अपने नाम की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल केलांग बैडमिंटन प्रतियोगिता में उपविजेता रहा। योग स्पर्धा में तिंदी स्कूल की छात्राओं ने पहला, शकोली ने दूसरा और जाहलमा स्कूल ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

तिंदी स्कूल की छात्राओं ने मार्चपास्ट और खो-खो प्रतियोगिता की ट्रॉफी जीती। टेबल टेनिस मुकाबले में उदयपुर स्कूल विजेता और गोंधला स्कूल उपविजेता, चेस प्रतियोगिता का अंतिम मैच केलांग और उदयपुर स्कूल के बीच खेल गया और उदयपुर स्कूल विजेता घोषित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला फेंक में शकोली स्कूल की अमीषा ने पहला स्थान पाया। उदयपुर की सिमरन दूसरे और जाहलमा की हिमानी तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में उदयपुर की सिमरन, जाहलमा की जिचुन, शकोली की अमीषा क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। भाला फेंक में तिंदी स्कूल की काजल पहले, उदयपुर की रियांशु दूसरे और तिंदी की शगुन तीसरे नंबर पर रही। शिक्षा उपनिदेशक लाहौल सुंदर सिंह ने कहा कि अंतिम दिन मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मुकाबले होंगे और विजेता टीमों को मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed