{"_id":"670e6d97fa2557bd190b04ff","slug":"villagers-upset-due-to-bus-not-running-till-larikot-kullu-news-c-89-1-ssml1012-132966-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लारीकोट तक बस न चलने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लारीकोट तक बस न चलने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
2023 की आपदा में क्षतिग्रस्त हुई थी सड़क, बुरगणी तक हुई है दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। खराहल घाटी के लारीकोट मार्ग पर बसें कोट तक न पहुंचने के कारण यात्रियों को दो से तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। बसें रोगी मोड़ से करीब दो किलोमीटर दूर बुरगणी नाला तक ही जा रही हैं।
वर्ष 2023 में आपदा के दौरान रोगीमोड़-लारीकोट सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके बाद बुरगणी नाला से आगे कोट गांव तक बसें नहीं पहुंची हैं। इसको लेकर लोगों में रोष है। बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क को दुरुस्त किया गया है। ऐसे में लारी, कोट गांव के लोगों को उम्मीद थी कि दशहरा के दौरान बस गांव तक पहुंचेगी। उनकी यह उम्मीद पूरी नहीं हो पाई है। पिछले साल की आपदा से पहले निजी और एचआरटीसी की बस कोट गांव तक आती थी। हिमाचल पथ परिवहन निगम के अड्डा इंचार्ज मनोज शर्मा ने कहा कि इस बारे में स्टाफ से रिपोर्ट की जाएगी। सड़क बस चलाने योग्य पाई गई तो बस को लारीकोट तक भेजा जाएगा। संवाद