फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Villagers raised issues of roads, drinking water, health and electricity

Kullu News: रायसन में सरकारी सेवाओं का ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

Wed, 24 Dec 2025 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 24 Dec 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers raised issues of roads, drinking water, health and electricity
पतलीकूहल (कुल्लू)। विकास खंड नग्गर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत रायसन में विकास की दिशा में कार्य जारी है। मंगलवार को मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने सामान्य सेवा केंद्र तथा पंचायत घर की दूसरी मंजिल का उद्घाटन किया। दोनों विकास कार्यों पर पांच-पांच लाख रुपये की राशि व्यय की गई है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सामान्य सेवा केंद्र से ग्रामीण जनता को विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। वहीं, पंचायत घर की दूसरी मंजिल के निर्माण से पंचायत की प्रशासनिक गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रायसन पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को और मजबूत किया जाएगा तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। पंचायत प्रधान कर्मचंद ने कहा कि इन विकास कार्यों से पंचायत के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, जिला परिषद सदस्य दीपिका, खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed