{"_id":"6965251716201fc5020330d5","slug":"villagers-protest-against-shifting-of-larankelo-post-office-kullu-news-c-89-1-klu1001-166442-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लरांकेलो डाकघर शिफ्ट करने के विरोध में उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लरांकेलो डाकघर शिफ्ट करने के विरोध में उतरे ग्रामीण
Mon, 12 Jan 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 12 Jan 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
पंचायत की ग्राम सभा में किया प्रस्ताव पारित
बोले, सड़क पर उतरने से भी नहीं हटेंगे पीछे
संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। लरांकेलो पंचायत के लोग लरांकेलो डाकघर को शिफ्ट करने के विरोध में उतर गए हैं। ग्रामीणों ने लंराकेलो डाकघर को शिफ्ट करने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया है।
लरांकेलो पंचायत की ग्रामसभा में इसके विरोध में एक प्रस्ताव पारित किया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर डाकघर को हटाया गया तो सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे।
ग्राम पंचायत लंराकेलो के उप प्रधान ऋषि किशोर ने कहा कि यह डाकघर लगभग 70 साल पुराना है। इससे लंराकेलो, नथाण, अरछंडी और जाना पंचायतों के सैकड़ों लोग जुड़े हैं। डाकघर में करीब 4,000 बचत खाता और आरडी खाते हैं। क्षेत्र के 500 से अधिक बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग अपनी पेंशन यहीं से प्राप्त करते हैं। डाकघर शिफ्ट होने से पूरे इलाके का पता बदल जाएगा जिससे भविष्य में कई तरह की समस्याएं पेश आएंगी।
विज्ञापन
ग्राम सभा में इसके विरोध में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रस्ताव की प्रतिलिपि केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सांसद कंगना रणौत और विधायक भुवनेश्वर गौड़ को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वे चार पंचायतों के लोग सड़कों पर उतरेंगे।