{"_id":"6a0a0a8f8a971fbd3609db50","slug":"villagers-performed-a-dance-at-the-saranahuli-fair-kullu-news-c-89-1-klu1001-176570-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सरानाहुली मेले में ग्रामीणों ने डाली नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सरानाहुली मेले में ग्रामीणों ने डाली नाटी
विज्ञापन
कुल्लू। पार्वती घाटी के सरानाहुली मेले में रविवार को माता पार्वती और माता रूपासना के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने देवियों के दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर को ग्रामीणों ने वाद्ययंत्रों की थाप पर कुल्लवी नाटी भी डाली।
इससे पहले रविवार सुबह माता पार्वती और माता रूपासना की सरानाहुली स्थित मंदिर में पूजा-आराधना हुई। इसके बाद सरानाहुली में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पार्वती घाटी, खराहल, ऊझी घाटी आदि क्षेत्रों से लोग यहां पहुंचे। माता पार्वती और माता रूपासना ने देवनृत्य किया। देवनृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
सरानाहुली मेले के लिए माता पार्वती हर साल सरानाहुली गांव आती हैं। इस बार मेहमान के तौर पर माता रूपासना आई हैं। श्रद्धालु रमेश कुमार और विजय ने कहा कि सरानाहुली मेले को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि मेले के चलते चौंग से लेकर सरानाहुली तक उत्सव का माहौल रहा।