{"_id":"6a3034a8ce08f261f1083356","slug":"villagers-angered-by-the-merger-of-tulga-school-with-pulga-school-kullu-news-c-89-1-ssml1012-178918-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तुलगा स्कूल को पुलगा में विलय करने पर तल्ख हुए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तुलगा स्कूल को पुलगा में विलय करने पर तल्ख हुए ग्रामीण
विज्ञापन
मणिकर्ण (कुल्लू)। पार्वती घाटी के तुलगा स्कूल को पुलगा में विलय करने के निर्णय का ग्रामीणों ने विरोध किया है। बरशैणी पंचायत के ग्रामीणों एवं अभिभावकों का कहना है कि यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा एवं शिक्षा के हित में नहीं है।
ग्रामीणों के अनुसार तुलगा और पुलगा के मध्य घारटी नाला स्थित है, जो विशेषकर बरसात में उफान पर रहता है। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चों का प्रतिदिन इस नाले को पार कर विद्यालय जाना जोखिमपूर्ण साबित हो सकता है। इसके अतिरिक्त पुलगा मार्ग पर पर्यटन सीजन के दौरान भारी यातायात एवं ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। अभिभावक चमन लाल, हीरा लाल, उदय चंद, डोला राम, रीना देवी, बबीता, कौशल्य देवी और हरिचंद का कहना है कि विद्यालय के विलय से बच्चों को अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे उनकी नियमित उपस्थिति प्रभावित होगी तथा कई अभिभावक सुरक्षा कारणों से बच्चों को विद्यालय भेजने में सहमे हुए हैं।
ग्रामवासियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, उपायुक्त कुल्लू, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुल्लू तथा विधायक कुल्लू को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि स्थानीय परिस्थितियों, बच्चों की सुरक्षा तथा ग्रामीणों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय तुलगा को यथावत संचालित रखा जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर उचित विचार नहीं किया गया तो वह प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। संवाद