{"_id":"65e1aba022942ad67d050fb4","slug":"vidyarthi-parishad-took-to-the-streets-for-cow-protection-kullu-news-c-89-1-klu1001-117889-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गोसदन की लचर व्यवस्था के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गोसदन की लचर व्यवस्था के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन
Fri, 01 Mar 2024 03:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 01 Mar 2024 03:49 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज परिसर उपायुक्त कार्यालय तक निकाली रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कुल्लू इकाई ने लावारिस गोवंश और गोसदन की लचर व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को विद्यार्थी परिषद ने बारिश के बीच कुल्लू कॉलेज परिसर से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एक ज्ञापन भी उपायुक्त को प्रेषित किया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते रहे। एबीवीपी के जिला संयोजक ऋषभ ठाकुर ने कहा कि गाय को गोमाता का दर्जा दिया गया है। देवभूमि में सबसे अधिक देवी-देवताओं की पूजा होती है लेकिन विडंबना है कि देवभूमि में ही अब लोग गोमाता को सड़कों पर लावारिस छोड़ रहे हैं। सड़कों पर लावारिस गोवंश की संख्या लगातार बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि लंकाबेकर में चल रहे गोसदन में पशुओं की हालत काफी खराब है। यहां पर कर्मचारी गिनती के हैं। विद्यार्थी परिषद ने लंकाबेकर गोसदन की हालत सुधारने के लिए पहले दो बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। अगर यही रवैया रहा तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। गोवंश की रक्षा के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आने वाले दिनों में मुहिम को और भी तेज करेंगे। इस दौरान एबीवीपी के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सारांश आदि मौजूद रहे। संवाद