फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vicious entered the house with a crack

ॉराट लेकर घर में घुसा शातिर, हजारों की नकदी पर हाथ साफ

Thu, 07 Jul 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vicious entered the house with a crack
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के वार्ड नंबर एक में क्लब हाउस रोड पर बुधवार रात एक शातिर दराट लेकर घर में घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में शातिर की सभी हरकतें कैद हो गई हैं। लगभग पौने दो घंटे तक वह मकान के हर कमरे में घूमता रहा और एक कमरे से हजारों रुपये की नकदी और कुछ सामान लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

दविना शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की फुटेज को खंगालने के बाद पुलिस ने चंबा के डलहौजी निवासी इस युवक को गिरफ्तार किया है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है। महिला ने शक जताया है कि वह उसकी हत्या करने के इरादे से दराट लेकर घर में दाखिल हुआ था।
विज्ञापन

मनाली के वार्ड नंबर एक क्लब हाउस मार्ग निवासी दविना शर्मा ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक दविना घर पर अकेली रहती है। बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे अचानक उसकी पालतू बिल्ली की आवाजें उसे सुनाई दी। घर की बिजली ऑन करने पर उसने एक व्यक्ति को हाथ में दराट लिए हुए घर से बाहर निकलते हुए देखा। जाते समय वह दराट लहराते हुए जा रहा था। डरी सहमी महिला ने सुबह जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा तो उस व्यक्ति की तमाम हरकतें उसमें कैद हो गई। पुलिस को दिए बयान में महिला ने कहा है कि सीसीटीवी कैमरे में वह व्यक्ति 1.51 बजे हाथ में दराट लिए मेरे घर में प्रवेश करते दिख रहा है। हाथ में दराट लिए करीब 3.31 बजे तक घर के हर कमरे में घूमता रहा। महिला ने शक जताया है कि वह उसकी हत्या करने के इरादे से घर में दाखिल हुआ था। सुबह उसने बाहर के कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ देखा। वह कमरे में रखे बैग से करीब 15000 रुपये, कॉस्मेटिक्स का सामान, 51200 रुपये की एप्पल की घड़ी, 5000 रुपये का बैग ले गया है। महिला ने कहा कि पार्किंग में खड़ी उसकी बेटी रवीना ठाकुर की जीप का दायीं तरफ का शीशा भी तोड़ा हुआ पाया गया। शातिर ने गाड़ी को चलाने की भी कोशिश की है। उधर, पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के बाद युवक की तलाश के लिए जगह-जगह नाकेबंदी की। पुलिस ने इस मामले में चंबा के डलहौजी निवासी शाम लाल को गिरफ्तार किया है। डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ भादंसं की धारा 457, 380 और 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed