{"_id":"69fe1b40514a83b60002a602","slug":"vibha-from-jeshtha-and-nisha-from-mohal-filed-their-nominations-kullu-news-c-89-1-klu1002-175825-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जेष्ठा से विभा और मौहल से निशा ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जेष्ठा से विभा और मौहल से निशा ने भरा नामांकन
विज्ञापन
कुल्लू के जेष्ठा जिला परिषद वार्ड से नामांकन पत्र एसडीएम को सौपती विभा सिंह।-संवाद
कुल्लू। जिला परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को दूसरे दिन कुल्लू और बंजार उपमंडलाधिकारी कार्यालयों में कुल नौ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें कुल्लू में छह और बंजार में तीन उम्मीदवार शामिल रहे।
जिला मुख्यालय कुल्लू में सुबह से ही उम्मीदवारों और समर्थकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। सबसे पहले जेष्ठा वार्ड से पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की बहू विभा सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद भाजपा समर्थित उम्मीदवार अधिवक्ता निशा ठाकुर ने भी नामांकन भरा। इसके अलावा अन्य उम्मीदवारों ने भी समर्थकों के साथ पहुंचकर अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। एसडीएम कार्यालय कुल्लू में बरशैणी, जेष्ठा, जरड़-भट्टी-कॉलोनी, मौहल और डुघीलग जिला परिषद वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर ने बताया कि दूसरे दिन कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं।
वहीं, उपमंडलाधिकारी कार्यालय बंजार में धाउगी और बलागाड़ जिला परिषद वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शुक्रवार को धाउगी वार्ड से प्रेम सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बलागाड़ वार्ड से कांग्रेस समर्थित भावना चौहान और भाजपा समर्थित कुसुम लता ने अपने नामांकन पत्र जमा करवाए। उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को यहां तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
पंचायत समिति चुनाव में उतरे भाजपा मंडल अध्यक्ष
लगवैली के तिउण वार्ड से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए भाजपा कुल्लू मंडल अध्यक्ष सरवन लाल भी चुनावी मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को तहसील कार्यालय कुल्लू में समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। सरवन लाल इससे पहले पंचायत प्रधान भी रह चुके हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास, जनसमस्याओं का समाधान और पंचायत स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
000