{"_id":"6860244e2b679267810b414a","slug":"venues-fixed-for-block-and-district-level-sports-kullu-news-c-89-1-ssml1015-151016-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खंड और जिला स्तरीय खेलकूद के लिए स्थान तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खंड और जिला स्तरीय खेलकूद के लिए स्थान तय
Sat, 28 Jun 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के देवसदन में जिला क्रीडा संघ की बैठक में भाग लेते शिक्षक।-संवाद
जिला के 14 विद्यालयों में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी
देवसदन में स्कूल प्रमुखों ने चर्चा कर बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन की बैठक देवसन में हुई। इसमें उपनिदेशक गुणवत्ता शिक्षा डॉ. सुनील दत्त, सेक्शन अधिकारी चमन लाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में खंड और जिला स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए स्थान निर्धारित किए गए।
इसमें जिले के सातों शिक्षा खंडों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, डीपीई और पीटीई (शारीरिक शिक्षा) शामिल रहे। चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से रणनीति बनाई गई।
खंड स्तर पर छात्र वर्ग की खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नग्गर, भल्याणी, गड़सा, जिभी, डिगेहड़ और नित्थर में होगी। इसी प्रकार छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता गोशाल, खराहल, भुंतर, बंजार, खनाग और बागीपुल में करवाई जाएगी। इसके अलावा जिला स्तरीय छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू, छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा में होगी। छात्र-छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में करवाई जाएगी। उधर, स्कूल प्रमुखों को स्काउट एवं गाइड की कार्यप्रणाली और बारीकियों से अवगत करवाया गया। इसके लिए रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन भी देवसदन में ही हुआ। एक दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स में स्कूल प्रमुखों को स्कूलों में स्काउटिंग क्यों आवश्यक है, इस मुख्य विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
--