फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Venga Boy won the football competition

Kullu News: वेंगा बॉय ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता

Mon, 29 Jan 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 29 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Venga Boy won the football competition
कुल्लू। ढालपुर के खेल मैदान में सोमवार को सेवन ए साइड विंटर फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। वेंगा बॉय की टीम ने डीएफए लाहौल की टीम को 3-2 के अंतर से हराकर फुटबाल प्रतियोगिता जीत ली। फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब दमखम दिखाया। देर शाम हाईमास्ट लाइट की रोशनी में खेले गए फाइनल मैच को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला। इससे पहले प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच भी हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सेवानिवृत्त एडीपीईओ नरेंद्र ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवाओं में फुटबाल खेल के प्रति रुचि बढ़ रही है। युवा खेल में बेहतर प्रदर्शन कर अपना कॅरिअर बना सकते हैं। फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजक एवं कुल्लू जिला फुटबाल संघ के महासचिव पवन ठाकुर ने कहा कि जिले में फुटबाल खेल को बढ़ावा देने के लिए सेवन ए साइड प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसमें एक टीम में सात खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इस प्रतियोगिता में जिलेभर की टीमों ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed