फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicular movement closed from Dhalpur Chowk to College Gate

Kullu News: ढालपुर चौक से कॉलेज गेट तक वाहनों की आवाजाही बंद

Fri, 26 Apr 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Vehicular movement closed from Dhalpur Chowk to College Gate
कुल्लू में पीपल जातर मेलें के लिए बदले ट्रैफिक रूट
कुल्लू। पीपल जातर मेले में यातायात संबंधी किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक रूट में बदलाव किया है। पुलिस ने यह बदलाव मेले से ठीक दो दिन पहले किया। अब जिले की मुख्य सड़क (एमडीआर) पर ढालपुर चौक से कॉलेज गेट तक किसी भी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे। इस 300 मीटर सड़क पर सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। ऐसे में सभी छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही अस्पताल सड़क पर होगी। इससे पहले यह सड़क वन-वे थी, लेकिन मेले को देखते हुए इसे दो तरफा आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

कुल्लू में 28 से 30 अप्रैल तक पीपल जातर मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्लाॅट आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। व्यापारियों ने मालरोड के साथ प्रदर्शनी और मेला मैदान में दुकानों को सजाना आरंभ कर दिया है। अब ढालपुर चौक से लेकर कॉलेज गेट तक मुख्य सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। अस्पताल सड़क पर छोटे-बड़े और सर्कुलर सड़क पर महज छोटे वाहनों की आवाजाही होगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि शुक्रवार से ढालपुर चौक से कॉलेज चौक तक मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। वाहनों को ढालपुर चौक से अस्पताल सड़क होकर भेजा जाएगा। मेले में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाकर रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस जवानों को जिम्मा सौंपा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed