फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles will run on Gramphu-Kaja road from 5 in the morning

Kullu News: ग्रांफू-काजा मार्ग में सुबह पांच से चलेंगे वाहन

Sun, 02 Jun 2024 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will run on Gramphu-Kaja road from 5 in the morning
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। कोकसर-ग्रांफू-काजा सड़क वाया कुंजम दर्रा में फोर बाई फोर वाहन, बड़े वाहन, बाइक आदि दौड़ना शुरू हो गए हैं। मार्ग में वाहन सुबह 5:00 से लेेकर दोपहर 2:00 बजे के बीच छोड़े जाएंगे। प्रशासन ने ग्रांफू-काजा सड़क के लिए बनाए ट्रैफिक शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया है।
विज्ञापन

इससे पहले ग्रांफू-काजा सड़क में वाहनों की आवाजाही का समय सुबह 7:00 से दोपहर 2:00 बजे का निर्धारित किया गया था। सड़क में फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही एकतरफा थी। रविवार से ग्रांफू-काजा सड़क में सभी प्रकार के वाहनों को अनुमति दी गई है। कोकसर चेक पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार छोटे वाहनों के साथ भारी वाहन, मोटरसाइकिल सवार भी काजा की ओर जा सकते हैं। लोसर से कोकसर की ओर भी आ सकते हैं।
विज्ञापन

छह माह तक ग्रांफू-काजा सड़क लगभग बंद रहती है। जिला प्रशासन ने ग्रांफू और लोसर सड़क के बीच चट्टानें गिरने और हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए वाहन चालकों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि वाहन चालक पुलिस चेक पोस्ट कोकसर तथा लोसर में पंजीकरण करवाएं, जिससे राहत कार्य में त्वरित कार्रवाई की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed