फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles sent to Solanganala, jam in Palchan

Kullu News: सोलंगनाला के लिए भेजे वाहन, पलचान में लगा जाम

Mon, 12 Feb 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 12 Feb 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Vehicles sent to Solanganala, jam in Palchan
मनाली के सोलंगनाला के समीप लगा लंबा जाम। इससे पर्यटको समेत स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतो का साम
मनाली (कुल्लू)। मनाली से सोलंगनाला के लिए सोमवार को सभी प्रकार के वाहनों को छोड़ते ही पलचान से आगे जाम लग गया। सोलंगनाला में पार्किंग की सुविधा न होने से सैलानियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। पर्यटक वाहनों की अधिक आवाजाही के चलते दोपहर बाद सोलंगनाला से लेकर पलचान तक घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन

पर्यटक घंटों जाम में फंसने के बाद पलचान से ही मायूस होकर मनाली लौट आए। कई पर्यटक छोटे-छोटे बच्चों के साथ कड़ाके की ठंड में पैदल चलने को मजबूर हो गए। प्रशासन ने सोलंगनाला के लिए गाड़ियां तो छोड़ दीं मगर पार्किंग व्यवस्था न होने के चलते भारी जाम लग गया। बर्फबारी के बाद मनाली में सैलानियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

मनाली के नेहरूकुंड से आगे अभी तक फोर बाई फोर वाहनों को सोलंगनाला तक भेजा जा रहा था। सोमवार को 13 दिन बाद सैलानियों के सभी तरह के वाहनों का भेजा गया। इस कारण पलचान से लेकर सोलंगनाला तक जाम लग गया। एसडीएम मनाली केडी शर्मा ने कहा कि ट्रक के फंसने से जाम लग गया था। सोलंगनाला के लिए सभी पर्यटक वाहनों को छोड़ा गया है। इसके लिए जगह-जगह पुलिस भी तैनात की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed