फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles reached Lahaul via Rohtang tunnel after five days

पांच दिन बाद अटल टनल होकर लाहौल पहुंचे सैलानी

Thu, 30 Dec 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Vehicles reached Lahaul via Rohtang tunnel after five days
रोहतांग/कुल्लू। बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग को जोड़ने वाले मार्ग पर पिछले दिन हुई बर्फबारी से फिसलन का खतरा बना हुआ था। जिस कारण पुलिस ने फोर बाई फोर छोड़कर पर्यटकों के अन्य वाहनों को चार दिन तक नहीं भेजा था।
विज्ञापन

वीरवार को स्थिति सामान्य होने पर प्रशासन ने वाहनों को टनल के लिए भेजा और अटल टनल के साथ लाहौल की बर्फीली वादियों को आनंद लिया। इस दौरान पर्यटकों ने टनल के साउथ पोर्टल, नोर्थल पोर्टल तथा सिस्सू में जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

वहीं, सैलानियों ने सोलंगनाला, कोठी, फातरू, हामटा पास के साथ जलोड़ी दर्रा और सोझा में बर्फ में अठखेलियां की। हालांकि, जलोडी दर्रा होकर हाइवे-305 छोटे वाहनों के लिए खुल गया है, लेकिन बस सेवा अभी शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बाह्य सराज के लोगों को छठे दिन भी दुश्वारियों को सामना करना पड़ा है और कई लोगों को कड़ाके की ठंड में दर्रा को आरपार लांघना पड़ा है। उधर, लाहौल में मौसम खुलने के बाद जनजीवन सामान्य होने से अब निगम तोद घाटी के दारचा के लिए केलांग से दो बसें चलाने जा रहा है। जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेेगी।
वीरवार को निगम के निरीक्षक दल ने केलांग से दारचा तक का मार्ग का निरीक्षण किया जोकि ठीक पाया गया। अब तोदघाटी के दारचा के आसपास के लोगों को दिन में दो बार के लिए बस सुविधा मुहैया होगी। केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगलचंद मनेपा ने बताया कि दारचा तक सड़क मार्ग ठीक पाया गया और शुक्रवार से दारचा के लिए बस सुबह रवाना होगी और दोपहर ढाई बजे केलांग से दारचा के लिए रवाना होगी।

इसके अलावा निगम ने उदयपुर-लोबर-त्रिलोकनाथ, किशोरी-आढत-कुकुमसेरी-उदयपुर मार्ग का निरीक्षण भी प्रभारी धनी राम की अध्यक्षता में किया गया, लेकिन निरीक्षण में शकोली नाला में थोड़ा मार्ग खराब पाया गया है। इस बारे में लोनिवि को बताया गया है। कहा कि लोनिवि व स्थानीय पंचायत ने मार्ग को ठीक करने का आश्वासन दिया है। अगर मार्ग ठीक हो गया तो शुक्रवार को बसों को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed