फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles of tourists not sent beyond Nehrukund

नेहरूकुंड से आगे नहीं भेजे सैलानियों के वाहन

Sat, 08 Jan 2022 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Vehicles of tourists not sent beyond Nehrukund
केलांग/कुल्लू। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू के जलोड़ी दर्रा में शुक्रवार रात भारी बर्फबारी हुई, जो शनिवार सुबह तक चलती रही। अटन टनल रोहतांग और कुंजम दर्रा में लगभग 30 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। इससे केलांग-मनाली मार्ग फिर बंद हो गया।
विज्ञापन

केलांग में 10, उदयपुर में 15, दारचा में 12 और सिस्सू में 17 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई। सैलानियों के वाहनों को मनाली से नेहरूकुंड तक भेजा। इससे आगे वाहनों को ले जाने की अनुमति नहीं मिली। आपातकालीन स्थिति में ही फोर-बाई-फोर वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा था। यहां पर पुलिस के जवान बारिश के बीच भी सेवाएं देते रहे। सैलानियों को बर्फबारी में कैसे वाहन चलाना है, इसे लेकर भी जानकारी दी जा रही थी।
विज्ञापन

सैलानियों ने मनाली के माल रोड पर बारिश में मस्ती की। गत दिनों से हो रही बर्फबारी के बाद मनाली में सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इससे पर्यटन कारोबार भी चमक गया। कारोबारी व होटलियर भी खुश हैं। सुबह से लेकर शाम तक जाम की समस्या बनी रही। उधर, एसडीएम प्रिया नागटा ने कहा कि खराब मौसम में लोग बिना वजह सफर न करें। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि सैलानियों के वाहनों को नेहरूकुंड से आगे जाने नहीं दिया। मार्ग पर बर्फबारी के बाद फिसलन बढ़ गई है। इससे वाहन के स्किड होने का खतरा भी बढ़ रहा है। ऐसे में सैलानी कोई जोखिम न उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed