फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles can run on Manali four-lane bypass today.

Kullu News: मनाली फोरलेन बाईपास से आज दौड़ सकते हैं वाहन

Sat, 01 Nov 2025 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 01 Nov 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Vehicles can run on Manali four-lane bypass today.
100 मीटर सड़क बनाने का काम शेष, दो महीने बाद अस्थायी तौर पर खुलेगा मार्ग
विज्ञापन

आपदा से सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद अभी पुराने हाईवे से भेजे जा रहे हैं वाहन
जाम कर रहा परेशान, बाईपास की बहाली में जुटी है एनएचएआई की मशीनरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी का फोरलेन बाईपास जल्द ही यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। लगभग 500 में से महज 100 मीटर सड़क बनाने का कार्य शेष रह गया है।
दो नवंबर की शाम या चार की सुबह से इस बाईपास पर वाहन दौड़ने लगेंगे। गौरतलब है कि भूतनाथ मंदिर से वोल्वो बस स्टैंड तक बना फोरलेन बाईपास 25 और 26 अगस्त को आई भयंकर बाढ़ के कारण तहस-नहस हो गया था। कई जगह इसका नामोनिशान मिट गया है। अब दो महीने बाद सड़क को अस्थायी तौर पर खोला जा रहा है। लगभग दो सप्ताह से एनएचएआई की मशीनरियां बाईपास बहाल करने में लगी हैं। सड़क बंद होने के कारण वाहनों को नागरिक अस्पताल से होकर जाने वाले पुराने हाईवे से भेजा जा रहा है। इस कारण वहां जाम की समस्या गहरा गई है।

यातायात दबाव बढ़ने के कारण हाईवे पर जाम लग रहा है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने के कारण समस्या और गंभीर हो रही है। हालांकि, अब वोल्वो बस स्टैंड की तरफ से मशीनरियां भूतनाथ मंदिर के करीब पहुंच गई हैं। लगभग 100 मीटर के दायरे में मलबा भरना शेष रह गया है। इसके बाद इस बाईपास से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। खास बात यह है कि इस कार्य में स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं। पर्यटन कारोबारी रोज कार्यस्थल पर पहुंचकर कार्य करने वाले कर्मचारियों और मशीनरी के ऑपरेटरों का हौसला बढ़ा रहे हैं। यहां तक कि उनके खाने-पीने तक की व्यवस्था तक की जा रही है। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश ठाकुर ने कहा कि बाईपास मरम्मत का कार्य बहुत कम रह गया है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि बाईपास बहाल करने का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed