{"_id":"637bb7c00d80b34d7d5c3971","slug":"vehicles-being-parked-on-the-lenter-of-under-construction-parking-lot-in-kullu-kullu-news-sml4285133106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में निर्माणाधीन पार्किंग के लेंटर पर खड़े किए जा रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में निर्माणाधीन पार्किंग के लेंटर पर खड़े किए जा रहे वाहन
विज्ञापन
नगर परिषद द्वारा बनाई जा रही पार्किग की शटरिंग खोले बिना की पार्क कर दी गाड़ियां।
- फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में अंडर ग्राउंड पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण से वाहनों को पार्क करने की क्षमता बढ़ेगी। पार्किंग में धरातल के अलावा लिंटर पर भी वाहन पार्क करने सुविधा रहेगी, लेकिन अभी यह पार्किंग निर्माणाधीन है। पार्किंग के लिंटर की शटरिंग भी अभी हटाई नहीं गई है। इसके बावजूद लेंटर पर रोजाना 20 से 30 वाहन पार्क किए जा रहे हैं, जिसके कारण बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
निर्माणाधीन पार्किंग के पास भारतीय स्टेट बैंक, खंड विकास अधिकारी कुल्लू कार्यालय और दुकानें हैं। इसी पार्किंग के समीप से वार्ड नंबर आठ और दस के स्थानीय निवासी भी आवाजाही करते हैं। वाहनों के वजन से लिंटर के गिरने से हादसा हो सकता है, जिसमें जानमाल का नुकसान हो सकता है। नगर परिषद कुल्लू की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि नगर परिषद अमृत योजना के तहत इस अंडरग्राउंड पार्किंग का निर्माण कर रही है। इसमें बड़े शहरों की तर्ज पर ऑटोमेटेड बूम बैरियर की व्यवस्था रहेगी। पार्किंग के प्रवेश और बाहरी द्वारों पर बूम बैरियर के साथ कैमरों से हर गाड़ी पर नजर रखी जाएगी। इस पर करीब 2.30 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इस अंडर ग्राउंड पार्किंग के बनने से करीब 150 गाड़ियां धरातल और लेंटर पर पार्क की जा सकेंगी, लेकिन निर्माणाधीन पार्किंग के लेंटर पर ही गाड़ियां पार्क रहने से इसके गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
शहरवासी रमन वर्मा, सुमित, मोहित अवस्थी, शिवांश, अभिमन्यु, रोहन ने कहा कि नगर परिषद को निर्माणाधीन पार्किंग में वाहन पार्क करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष बीआर नेगी ने कहा कि निर्माणाधीन पार्किंग के लेंटर पर पार्क वाहनों को हटाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।