फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles are still running on 172 roads in Kullu

Kullu News: कुल्लू में में 172 सड़कों पर अभी थमी वाहनों की रफ्तार

Sun, 14 Sep 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 14 Sep 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Vehicles are still running on 172 roads in Kullu
जिले के निरमंड ब्लॉक में बंद चल रही हैं सबसे ज्यादा 65 सड़कें
विज्ञापन

मार्ग बहाली का कार्य जारी, गति नहीं पकड़ पा रहा बहाली का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में आई आपदा के बाद बंद सड़कों को बहाल करने का कार्य भले ही चल रहा हो लेकिन इनकी बहाली का कार्य जोर नहीं पकड़ पा रहा है।
यही कारण है कि अभी तक जिले में 172 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं। इनमें सबसे ज्यादा निरमंड ब्लॉक में संपर्क सड़कें बंद हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। खासकर किसानों-बागवानों को सेब और अन्य फल-सब्जी उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन के अनुसार निरमंड ब्लॉक में 65 सड़कें बंद है। बंजार में 42 सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी है। कुल्लू ब्लॉक में 41 और मनाली में 22 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद है। विभाग का दावा है कि सड़कों को बहाल करने का कार्य जारी है। मुख्य सड़कों को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। जिले में 172 सड़कों के बंद होने से लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर रोजमर्रा का सामान अपने घरों तक पहुंचा रहे हैं। फल-सब्जी पीठ पर ढोने पर मजबूर हैं। फसलों को ढोने के लिए भारी-भरकम किराया देना पड़ रहा है।
इधर, कुल्लू मनाली के बीच हालांकि संपर्क जुड़ा है लेकिन इस बीच आने जाने के लिए वाया लेफ्ट बैंक होते हुए वाहनों की आवाजाही करनी पड़ रही है। कुल्लू से रायसन पहुंचने के बाद यातायात को लेफ्ट बैंक डायवर्ट किया जा रहा है उसके बाद वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। राइट बैंक मार्ग रायसन से आगे क्लाथ और बिंदु ढांक के पास से बंद है। इधर, एनएच-305 में लारजी से बंजार तक खुला हैं और आनी से जलोड़ीपास तक भी छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है लेकिन सोझा के पास मार्ग यातायात के लिए बंद होने से मार्ग में वाहन आर-पार नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

-
सौ से ज्यादा ट्रांसफार्मर बंद
बिजली बोर्ड भी घाटी में विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य कर रहा है। अभी तक सौ से अधिक ट्रांसफार्मर बंद हैं। इससे अभी दर्जनों गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed