फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles are skidding at various places, resulting in traffic jams

Kullu News: जगह-जगह स्किड हो रहे वाहन, लग रहा जाम

Wed, 07 Feb 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Vehicles are skidding at various places, resulting in traffic jams
मनाली के पलचान में लगा कई किलोमीटर लंबा जाम।-संवाद
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली और आसपास के संपर्क मार्गों पर वाहन जगह-जगह स्किड हो रहे हैं। अधिकतर जगह सड़क से एकतरफा यातायात के लिए बर्फ हटाई गई है। इस वजह से पास लेते हुए वाहन बर्फ में स्किड हो रहे हैं। परिणामस्वरूप इसे जाम की समस्या पैदा हो रही है। सोलंगनाला मार्ग पर भी पलचान, नेहरूकुंड, बाहंग, मनाली के समीप फोरलेन पुल पर बार-बार जाम लग रहा है। बुधवार को मनाली के अधिकतर मार्गों पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। ओल्ड मनाली, हिडिंबा मंदिर, वशिष्ट और सोलंगनला मार्ग पर हालांकि बर्फ हटा दी गई है लेकिन एकतरफा मार्ग के लिए हटाई बर्फ के ढेर सड़क किनारे लग गए हैं। इससे वाहन का एक हिस्सा सड़क पर जबकि एक हिस्सा बर्फ में रह रहा है। इससे कई वाहन स्किड हो रहे हैं और जाम लग रहा है। सोलंगनाला मार्ग पर बुधवार को लंबा जाम लग गया। नेहरूकुंड से आगे सिर्फ फोर बाई फोर वाहन भेजे गए। वाहनों को पार्क करने के लिए जगह नही होने के कारण पलचान से सोलंगनाला के दायरे में जाम लग गया। इसके अलावा नेहरूकुंड से मनाली तक दिनभर पर्यटक जाम से परेशान हुए। वाहन सड़क पर रेंगते हुए नजर आए। एसडीएम मनाली रमन कुमार ने बताया कि बर्फ हटाने का कार्य जारी है। धीरे-धीरे जनजीवन सामान्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed