{"_id":"6a5e5cfa1a8e57ffc802dce8","slug":"vegetable-laden-vehicles-stranded-at-rape-and-jobrang-kullu-news-c-89-1-klu1002-181998-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रापे और जोबरंग में फंसे सब्जी से भरे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रापे और जोबरंग में फंसे सब्जी से भरे वाहन
विज्ञापन
जाहलमा नाले में आई बाढ़ के बाद जाहलमा बाजार में लगी वाहनों की कतारें। संवाद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जाहलमा नाले में आई बाढ़ के कारण चिनाब नदी का पानी दारा फाल के पास अवरुद्ध हो गया। इससे यहां झील बनती जा रही है। ऐसे में जोबरंग पुल करीब 10 फीट तक पानी में डूब गया है और आवाजाही थम गई है। इसके अलावा पुल से कुछ दूरी पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा भी धंस गया है।
जोबरंग पंचायत के पूर्व प्रधान सोमदेव योकी ने बताया कि पुल से वाहनों की आवाजाही बंद होने से जोबरंग और रापे में सब्जियों से भरे तीन वाहन फंस गए हैं। सोमवार दोपहर तक यहां आवाजाही सामान्य थी, लेकिन दोपहर बाद पानी बढ़ते ही सब ठप हो गया। मयाड़ घाटी में छालिंग गांव के समीप बहने वाला नाला और शांशा नाला में भी बाढ़ आई है।
...
जाहलमा नाले में बाढ़ आने से फूड़ा और गोहरमा सहित आस पास गांव के विद्यार्थी फंस गए हैं। यह बच्चे जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा में अध्ययनरत हैं।